• Home
  • अलीगढ
  • रहस्यमयी कीड़े का कहर जारी: भकरौला में दो और महिलाएं बनीं शिकार, कुल पीड़ित संख्या 26 पहुंची,
Image

रहस्यमयी कीड़े का कहर जारी: भकरौला में दो और महिलाएं बनीं शिकार, कुल पीड़ित संख्या 26 पहुंची,

हिन्दुस्तान मिरर | 3 जुलाई 2025,अलीगढ़

अलीगढ़ के भकरौला गांव में रहस्यमयी कीड़े का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की दोपहर को दो और महिलाओं को इस कीड़े ने काट लिया, जिससे गांव में दहशत और गहराती जा रही है। कीड़े के काटने से अब तक 26 लोग प्रभावित हो चुके हैं, जिनमें एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर अवस्था में हैं। इसके बावजूद अब तक न स्वास्थ्य विभाग और न ही प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

ग्रामीणों की शिकायत पर कोल विधायक अनिल पाराशर स्वयं गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हालचाल जाना। विधायक ने प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीणों में भारी आक्रोश है कि कई दिनों से हो रही घटनाओं के बावजूद न स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है, न ही कीड़े की पहचान के लिए कोई वैज्ञानिक पहल की गई है।

10 जून से जारी है कीड़े का हमला

भकरौला में कीड़े का पहला हमला 10 जून को सामने आया था और तब से यह सिलसिला थमा नहीं है। बुधवार को अरविंद उपाध्याय की पत्नी राजकुमारी घर में झाड़ू लगा रही थीं, तभी उन्हें कीड़े ने काट लिया। वहीं शंकरलाल की पत्नी प्रेमवती कपड़े धो रही थीं, जब उन्हें भी कीड़े ने काटा। प्रेमवती को यह तीसरी बार कीड़े ने निशाना बनाया है। दोनों महिलाओं के हाथों में तेज जलन और सूजन हो गई, जिन्हें पारंपरिक बायगीरों से उपचार दिलाया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से राहत की मांग

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने दो दिन पहले नगर आयुक्त, डीपीआरओ और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा था, जिसमें कीड़े की पहचान और रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने की बात कही गई थी। बावजूद इसके अब तक किसी विभागीय टीम का गांव में आगमन नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मजबूरन कलेक्ट्रेट जाकर आंदोलन करेंगे।

अतरौली में जहरीले कीड़े के काटने से 10 वर्षीय बालक की मौत

अतरौली के गांव जामुना में भी कीड़े का कहर सामने आया है। रविवार रात प्रदीप चौहान के 10 वर्षीय पोते दुष्यंत को सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुन स्वजन जागे और तत्काल उसे निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। स्वजन ने बताया कि कान के नीचे कीड़े के काटने का गहरा निशान बना हुआ था।

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *