• Home
  • आगरा
  • आगरा में शराब ठेके को लेकर महिलाओं का हंगामा, मार्ग पर लगाया जाम
Image

आगरा में शराब ठेके को लेकर महिलाओं का हंगामा, मार्ग पर लगाया जाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1 अप्रैल: 2025:आगरा,

आगरा: ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया रोड पर महिलाओं ने शराब ठेके का विरोध करते हुए हंगामा किया। ये ठेका मंदिर से कुछ ही दूरी पर खोला जा रहा था, जिससे महिलाओं में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि धार्मिक स्थल के पास शराब का ठेका नहीं खोला जाना चाहिए, क्योंकि इससे वहां की पवित्रता प्रभावित हो सकती है।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण आगरा-जलेसर मार्ग पर जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शराब ठेके के खिलाफ उनके विरोध को शांत करते हुए स्थिति को सामान्य किया।

Releated Posts

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आगरा में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

स्मॉग ने ढका आगरा, अलीगढ़ में AQI खतरनाक श्रेणी में’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिवाली की आतिशबाजी और पराली जलाने के चलते उत्तर भारत के कई शहरों में वायु…

ByByHindustan Mirror News Oct 22, 2025

इनकम टैक्स के नाम पर उद्योगपति पूरन डावर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

आगरा, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।आगरा में जूता उद्योग से जुड़े मशहूर उद्योगपति और फुटवियर, चमड़ा उद्योग विकास परिषद के…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top