• Home
  • अयोध्या
  • नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के बाद अलीगढ़ औद्योगिक प्रगति की ओर अग्रसर – राकेश गर्ग
Image

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के बाद अलीगढ़ औद्योगिक प्रगति की ओर अग्रसर – राकेश गर्ग

माननीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड ने उद्यमियों के साथ की बैठक, उद्योग जगत की समस्याओं पर हुई चर्चा

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के बाद अलीगढ़ औद्योगिक प्रगति की ओर अग्रसर – राकेश गर्ग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: अलीगढ़, 26 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड श्री राकेश गर्ग ने सर्किट हाउस सभागार में उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उद्यमियों ने मुख्य रूप से बिजली आपूर्ति, इंडस्ट्रियल एरिया में पार्क फेसिंग और कॉर्नर भूखंड पर अधिक स्टांप ड्यूटी जैसे मुद्दों को उठाया। उद्यमियों ने विद्युत कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्याओं पर चिंता जताई। इस पर मंत्री जी ने निर्देश दिया कि बिजली कटौती की पूर्व सूचना विभिन्न प्लेटफार्मों एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जाए।

राकेश गर्ग ने अलीगढ़ को औद्योगिक विकास में आगे बढ़ता शहर बताते हुए कहा कि योगी सरकार में उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं, कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और उद्योगों का विस्तार हो रहा है।

बैठक के अंत में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी मांगें मंत्री को सौंपीं। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार, एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम, लघु उद्योग भारती के संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल समेत कई उद्यमी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top