• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सीतापुर: हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जलकर खाक

सीतापुर: हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जलकर खाक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27मार्च: सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण चार किसानों की 12 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

अचानक भड़की आग, किसानों में मची अफरा-तफरी

मंगलवार को संदना थाना क्षेत्र के एक गांव में हाई टेंशन लाइन से अचानक चिंगारी गिरने से गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार किसानों की 12 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। खेतों में सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैली, जिससे किसान आग पर काबू नहीं पा सके।

दमकल विभाग और ग्रामीणों ने बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद दमकल विभाग की टीम भी वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक किसानों की पूरी फसल जल चुकी थी।

Releated Posts

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती,1900 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कई पदों पर सीधी भर्ती का मौकाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top