• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: क्वार्सी चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण, अब तक 56% कार्य पूर्ण
Image

अलीगढ़: क्वार्सी चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण, अब तक 56% कार्य पूर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 24 मई : 2025

अलीगढ़, 24 मई 2025: अलीगढ़: उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक रमाकांत पांडेय ने शनिवार को शहर के महत्वपूर्ण यातायात बिंदु रामघाट कल्याण मार्ग स्थित क्वार्सी चौराहे पर निर्माणाधीन चार लेन फ्लाईओवर का स्थल निरीक्षण किया। यह फ्लाईओवर परियोजना ईपीसी मोड पर ₹7117.89 लाख (करीब 71.18 करोड़ रुपये) की लागत से तैयार की जा रही है, जिसका कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का गहन जायजा लिया। उनके साथ मौके पर परियोजना प्रबंधक मोहित कुमार सहित अन्य अभियंता व अधिकारी भी मौजूद रहे।

परियोजना प्रबंधक मोहित कुमार ने जानकारी दी कि फ्लाईओवर के निर्माण में अब तक 56 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है, जिस पर लगभग ₹4121.37 लाख की धनराशि व्यय की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि—

  • फाउंडेशन और सब-स्ट्रक्चर (पीयर कार्य) पूरी तरह से पूर्ण हो चुका है।
  • आरई वॉल पैनल की कास्टिंग और सुपर स्ट्रक्चर में बीम कास्टिंग का कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।
  • वर्तमान में सर्विस रोड एवं नाले की स्ट्रैथिंग (सुदृढ़ीकरण) का कार्य प्रगति पर है।

प्रबंध निदेशक रमाकांत पांडेय ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर अलीगढ़ शहर के यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। निर्माण सामग्री को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि शहर के इस व्यस्ततम चौराहे पर जाम या दुर्घटनाओं की आशंका न रहे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्षेत्र को समुचित रूप से बैरीकेड किया जाए, चेतावनी संकेत लगाए जाएं और किसी भी आकस्मिक जनहानि की स्थिति से पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह फ्लाईओवर शहर के उत्तर-पश्चिमी भाग को रामघाट रोड से जोड़ेगा, जिससे यातायात दबाव में भारी कमी आएगी और नागरिकों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top