• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: शादी से इनकार करने पर युवती से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी
Image

अलीगढ़: शादी से इनकार करने पर युवती से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। रोरौली नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर युवती से छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी ने युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोरौली नगर क्षेत्र की रहने वाली युवती के अनुसार, करीब चार साल पहले उसका रिश्ता देहलीगेट थाना क्षेत्र निवासी पप्पू नामक युवक से तय हुआ था। बाद में पता चला कि पप्पू पहले से शादीशुदा है। इस कारण युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी युवक ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। पीड़िता का आरोप है कि पप्पू ने अपने भाई के साथ मिलकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया और लगातार परेशान करने लगा।

युवती के मुताबिक, 28 अप्रैल को जब वह परचून का सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर गाली-गलौज और छेड़छाड़ की।

रोरौली नगर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पप्पू और उसके भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *