• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मीट व्यापारियों पर हमला करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी: मुस्लिम समुदाय ने डीआईजी से की मुलाकात
Image

अलीगढ़: मीट व्यापारियों पर हमला करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी: मुस्लिम समुदाय ने डीआईजी से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, । हरदुआगंज क्षेत्र में मीट व्यापारियों पर हमले की घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है। बुधवार को मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी रेंज अलीगढ़ से मुलाकात की और नामजद आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी से शिकायत करते हुए कहा कि मीट व्यापारियों पर हमला करने वालों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पीड़ित पक्ष और व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और एएमयू छात्र नेता शामिल थे, जिन्होंने ज्ञापन सौंपकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से न्याय प्रक्रिया बाधित हो रही है और आम जनता का प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है।

हमले के 11 दिन बाद पहुंची निरीक्षण टीम
घटना के 11 दिन बाद स्लॉटर हाउस की जांच के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची। नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया। जांच में वहां 784 मीट कैरास पाए गए। टीम ने 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

प्रमुख मांगें:

  • आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी
  • पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
  • व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को दोबारा शुरू करने में मदद
  • निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जाए

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top