• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: महाराजगढ़ में 26 जून को राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल, राहत और बचाव की तैयारियों की होगी जांच
Image

अलीगढ़: महाराजगढ़ में 26 जून को राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल, राहत और बचाव की तैयारियों की होगी जांच

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़ के खैर तहसील स्थित ग्राम महाराजगढ़ में 26 जून को सुबह 9 बजे से राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति में जिला स्तरीय विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, जो इस मॉक ड्रिल के प्रभारी अधिकारी भी हैं, ने बताया कि इस मौके पर राहत शिविर, मेडिकल कैंप, इन्सीडेंट कमांड पोस्ट, स्टेजिंग एरिया के साथ नाव, लाइफ जैकेट, रस्सी, वायर, मेगाफोन, वॉटर पंप, जनरेटर और मोबाइल टीमों की तैनाती की जाएगी। साथ ही पशुओं के टीकाकरण, एम्बुलेंस, पीने के पानी, भोजन और अस्थायी आवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से पूर्व स्थल पर पहुँचें और मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें। ड्रिल समाप्त होने के बाद सभी विभाग अपनी रिपोर्ट राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजें ताकि तैयारियों की कार्य प्रणाली का आकलन किया जा सके।

जनजागरूकता और सतर्कता का संदेश:
प्रशासन द्वारा पूर्व सूचना प्रणाली और कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल के तहत पहले ही चेतावनी जारी की जा चुकी है। साथ ही पोस्टर, बैनर, मुनादी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मॉक ड्रिल के दौरान अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *