• Home
  • Delhi
  • अब सिर्फ टोल नहीं, पार्किंग से EV चार्जिंग तक हर जगह चलेगा FASTag
Image

अब सिर्फ टोल नहीं, पार्किंग से EV चार्जिंग तक हर जगह चलेगा FASTag

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 26 जून 2025
FASTag अब सिर्फ टोल टैक्स भरने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए पार्किंग फीस, ट्रैफिक चालान, इंश्योरेंस प्रीमियम और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग जैसी सेवाओं के भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इसे एक मल्टी-यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

बुधवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय और फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य FASTag की बहुउपयोगी संभावनाओं की खोज करना और इसमें फिनटेक क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना था।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि FASTag को एक ऐसा मजबूत प्लेटफॉर्म बनाया जाए, जिससे जनता को अधिक सुविधा मिले और ट्रांसपोर्ट व मोबिलिटी सर्विसेज को प्रभावी तरीके से मैनेज किया जा सके।

ट्रैफिक जाम से राहत देगा नया टोल सिस्टम
वर्कशॉप में ‘मल्टी लेन फ्री फ्लो’ (MLFF) सिस्टम पर भी चर्चा हुई, जिसमें वाहन बिना रुके टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं और टोल राशि स्वतः कट जाती है। इस तकनीक से जहां टोल संग्रहण पारदर्शी और कुशल होगा, वहीं टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

वर्तमान में बैंकों द्वारा जारी किए गए करीब 11 करोड़ FASTag के जरिए सरकार डिजिटल भुगतान और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और अधिक सहज व विस्तृत बनाने की दिशा में अग्रसर है।

Releated Posts

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: हिमस्खलन, भूकंप या बारिश, आखिर क्या है तबाही की वजह?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से रासुवा में भारी तबाही, 384 यात्री लापता;…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

चीन की ओर से आया पानी का सैलाब? नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी ने मचाई भारी तबाही, विशेषज्ञों को तिब्बत की…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *