• Home
  • UP
  • उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग :टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा,11 लोग लापता हैं। रेस्क्यू जारी
Image

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग :टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा,11 लोग लापता हैं। रेस्क्यू जारी

18 सीटर ट्रेवलर बस अलकनंदा नदी में गिरी। 1 यात्री की बॉडी रिकवर हुई, करीब 7 घायल हैं। 11 लोग लापता हैं। बचाव–राहत कार्य जारी है।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर गांव के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में अब तक एक यात्री का शव बरामद किया गया है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा रहा है। राहत कार्य में अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर थानों की टीमें भी जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान तेज करने और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि टेंपो में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। नदी के तेज बहाव और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना को लेकर प्रशासन लगातार अपडेट ले रहा है।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर ही लगाई फटकार

कुंजापुरी मेले में लाइव गायन के बजाय रिकॉर्डेड आवाज के इस्तेमाल पर जताई नाराजगी, सिंगर बोले- तबीयत ठीक…

ByByHindustan Mirror News Oct 20, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *