• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ: HMA मीट फैक्ट्री में दो मजदूरों की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश
Image

अलीगढ: HMA मीट फैक्ट्री में दो मजदूरों की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, रोरावर थाना क्षेत्र – जिले की HMA (अल्दुआ मीट फैक्ट्री) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर ड्यूटी पर थे जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। फैक्ट्री कर्मियों ने तत्काल उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल, फैक्ट्री का कामकाज रोक दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *