• Home
  • अलीगढ
  • बच्चों में एनीमिया की रोकथाम को लेकर आयरन-फोलिक एसिड गोलियों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित – सीएमओ
Image

बच्चों में एनीमिया की रोकथाम को लेकर आयरन-फोलिक एसिड गोलियों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित – सीएमओ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों में एनीमिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन एवं फोलिक एसिड (आईएफए) गोलियों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने जानकारी दी कि सभी विकास खंडों के स्कूलों को समय से गोलियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डॉ. त्यागी ने बताया कि बीईओ और बीआरसी की टीमों के सहयोग से बीआरसी स्तर पर स्कूलों को आईएफए गोलियों का वितरण किया जा रहा है। मार्च 2025 तक के स्टॉक के अनुसार आगामी महीनों के लिए पर्याप्त मात्रा में गोलियों का भंडारण किया जा चुका है। जैसे—अकराबाद को 27 मार्च, छर्रा को 3 मई, जवां को 13 मई, खैर को 14 मई को आपूर्ति की गई है। अन्य ब्लॉकों में भी निर्धारित तिथियों पर गोलियां पहुंचाई गई हैं।

सीएमओ ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्कूलों के माध्यम से बच्चों को समय पर दवा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उनके शारीरिक विकास में कोई बाधा न आए और एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सके।

उन्होंने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधनों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, जिससे जिले के प्रत्येक किशोर एवं किशोरी तक लाभ पहुंचाया जा सके और अभियान को सफल बनाया जा सके।

Releated Posts

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *