• Home
  • Uncategorized
  • यूपी सरकार का बड़ा अभियान: 1 जुलाई से हर गांव में पहुंचेंगी जनधन, बीमा और पेंशन योजनाएं
Image

यूपी सरकार का बड़ा अभियान: 1 जुलाई से हर गांव में पहुंचेंगी जनधन, बीमा और पेंशन योजनाएं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार 28 जून 2025 लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी पंचायत चुनावों से पहले गांव-गांव तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा, जिसमें राज्य की हर ग्राम पंचायत को शामिल किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की प्रमुख वित्तीय योजनाएं—प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY)—को ग्रामीण जनता तक घर-घर पहुंचाया जाएगा।

निष्क्रिय जनधन खातों का होगा पुनः सत्यापन

इस अभियान के तहत निष्क्रिय पड़े जनधन खातों का पुनः KYC सत्यापन किया जाएगा और आवश्यक होने पर नए बैंक खाते भी खोले जाएंगे। वहीं, बीमा और पेंशन योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र लोगों का नामांकन कराने पर विशेष जोर रहेगा।

‘सबका साथ, सबका विकास’ को मिलेगा धरातल

सरकार का कहना है कि यह पहल ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में बड़ा कदम है। वित्त मंत्रालय के तहत संचालित इस मुहिम की निगरानी उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (संस्थागत वित्त) करेंगे। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले में अभियान की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करें।

हर ग्राम पंचायत में अनिवार्य होंगे शिविर

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही आवेदन व नामांकन की सुविधा मिलेगी।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top