• Home
  • अलीगढ
  • ओरियन प्रो सोल्यूशन को अलीगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए नहीं मिला प्लाट, अब जेवर में लगाएगी यूनिट
Image

ओरियन प्रो सोल्यूशन को अलीगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए नहीं मिला प्लाट, अब जेवर में लगाएगी यूनिट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार 28 जून 2025

गाजियाबाद स्थित ओरियन प्रो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को अलीगढ़ के ख्यामई इंडस्ट्रियल स्टेट में मेट्रो ट्रेन से जुड़े उपकरणों की यूनिट लगाने के लिए प्लाट नहीं मिल सका। कंपनी ने ऑनलाइन दो प्लाटों के लिए आवेदन किया था, जिसमें से एक बड़ा भूखंड मेट्रो के द्वार, ई-टिकट मशीन और अन्य उपकरण बनाने के लिए जरूरी था।

कंपनी के एमडी संजीव सचदेव के अनुसार, उन्होंने ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया लेकिन जिस भूखंड के लिए उन्होंने बोली लगाई, उसमें किसी अन्य प्रतिभागी ने उनसे अधिक बोली लगा दी, जिससे उन्हें प्लाट नहीं मिला।

परियोजना को समय पर शुरू करने के लिए उन्होंने जेवर एयरपोर्ट के पास यीडा (YEIDA) में संपर्क किया, जहां उन्हें अपने बजट में उपयुक्त भूखंड मिल गया। अब कंपनी अलीगढ़ के बजाय जेवर में मेट्रो उपकरणों की यूनिट स्थापित करेगी।

संजीव सचदेव ने कहा, “नीलामी में प्लाट न मिलना निराशाजनक रहा। शासन को प्लाट आवंटन की प्रक्रिया को अधिक सरल बनाना चाहिए।”

गौरतलब है कि संजीव सचदेव मूल रूप से अलीगढ़ से हैं। उनके पिता स्व. ओमप्रकाश सचदेव ने एएमयू से इंजीनियरिंग की थी और 1962 से 1982 तक दुबे पड़ाव पर मशीनरी पार्ट्स का कारखाना चलाया था।

अलीगढ़ में डेटा सेंटर उत्पाद बनाएगी कंपनी

हालांकि कंपनी को मेट्रो यूनिट के लिए ख्यामई में बड़ा भूखंड नहीं मिल पाया, लेकिन एक छोटा प्लाट ख्यामई में उन्हें आवंटित हुआ है, जिसमें डेटा सेंटर से जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी को इस प्लाट का आवंटन पत्र भी मिल चुका है और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top