• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: किसी अजनबी के प्यार में पुस्तक का विमोचन
Image

अलीगढ़: किसी अजनबी के प्यार में पुस्तक का विमोचन

कवियत्री व लेखिका रेणु मिश्रा का पहला कहानी संग्रह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। रिश्तों के बुनियादी ताने-बाने को उकेरती कहानियाँ। लेखिका व कवियत्री रेणु मिश्रा के पहले कहानी संग्रह किसी अजनबी के प्यार में पुस्तक का विमोचन बीते दिनों दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हुआ। यह किताब हाल ही में हिंद-युग्म प्रकाशन से प्रकाशित हुई है और प्रेम, अकेलापन, स्त्री-मन और समाज के जटिल रिश्तों की भावनात्मक परतों को बेहद आत्मीयता से प्रस्तुत करती है। यह उन मौन क्षणों की कहानियाँ हैं, जहाँ रिश्ते सिसकते हैं, अकेलापन बोल उठता है और आत्मा खुद से संवाद करती है।
कासिमपुर निवासी रेणु मिश्रा ने बताया कि उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में और एसएमयू से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की है। वह काफी वर्षों से स्वतंत्र लेखन और अनुवाद कार्य से जुड़ी हैं।

वर्ष 2020 में पहला काव्य संग्रह जब मैं कोई प्रकाशित हो चुका है। वहीं कई लेख, कविताएँ और विचार, लेख देश की कई प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित होते रहे हैं।
अब हाल में आए कहानी संग्रह किसी अजनबी के प्यार के बारे में बताया कि इन कहानियों में प्रेम है, पर वह दिखावटी नहीं। वह सच्चा, जटिल और जीवन से जुड़ा हुआ है। वो सर्दियों के दिन थे, रिटर्न गिफ्ट, जिया ओ जिया जैसी कहानियाँ सिर्फ़ पात्रों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अनकही पीड़ाओं और संवेदनाओं का चित्रण हैं। इन कहानियों में एक दृश्यात्मकता है जो पाठक को कहानी के भीतर खींच ले जाती है।


स्त्री-विमर्श और मानवीय रिश्तों की मार्मिक पड़ताल
इन कहानियों की सबसे बड़ी खूबी है इनकी स्त्रियाँ। ये स्त्रियाँ कमजोर नहीं, बल्कि आत्मचेतस हैं। वे टूटती हैं, लेकिन बिखरती नहीं। वे प्रेम करती हैं, पर सवाल भी पूछती हैं। ये कहानियाँ स्त्री के भीतर के द्वंद्व को, समाज की अपेक्षाओं को और एक इंसान के रूप में उसकी उपस्थिति को बखूबी प्रस्तुत करती हैं।
एमेजॉन व फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध
रेणु मिश्रा ने बताया कि किसी अजनबी के प्यार में संग्रह एमेजॉन और फ्लिपकार्ट सहित प्रमुख ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह संग्रह उन पाठकों के लिए है जो साहित्य से सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, संवेदना और संवाद की तलाश करते हैं।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *