• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: पिता ने किया छह वर्षीय बेटे का अपहरण, वैन चालक पर तानी तमंचा
Image

अलीगढ़: पिता ने किया छह वर्षीय बेटे का अपहरण, वैन चालक पर तानी तमंचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025

अलीगढ़,इगलास। अलीगढ़-मथुरा रोड पर मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने स्कूल वैन से अपने ही छह वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। आरोपी पिता ने वैन चालक पर तमंचा तानकर वारदात को अंजाम दिया और परिजनों के साथ मिलकर बच्चे को जबरन उठाकर फरार हो गया।

मामला इगलास कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक निजी स्कूल की वैन रोज़ाना की तरह बच्चों को लेने जा रही थी। उसी दौरान अचानक आरोपी पिता अपने परिजनों के साथ पहुंचा और वैन रोककर चालक पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उन्होंने वैन में सवार अपने बेटे को जबरन निकाल लिया और मौके से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी से दहेज को लेकर विवाद चल रहा है, जो पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *