• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Image

अलीगढ़:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025

अलीगढ़ (छर्रा)। जिले के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव टन्डौली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 35 वर्षीय किसान गौतम कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, गांव टन्डौली निवासी खमानी कुशवाह के पांच बेटों में तीसरे नम्बर का बेटा गौतम मेहनतकश किसान था और घर का एक महत्वपूर्ण सहारा था। वह खेतीबाड़ी के साथ-साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इन दिनों उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था।

बुधवार सुबह गौतम मकान के बाहरी हिस्से में बनी झजली पर कपड़ा डालने के लिए रस्सी बांध रहा था। इसी दौरान उसके हाथ पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही सड़क पर गिर पड़ा।

गौतम की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे छर्रा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही छर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन मकान के बहुत करीब से गुजर रही थी, जिसकी जानकारी बिजली विभाग को पहले से थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मृतक गौतम अपने पीछे पत्नी और पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जो अब बेसहारा हो गए हैं। परिजन बिलख रहे हैं और गांव में मातम का माहौल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top