• Home
  • अलीगढ
  • “स्कूल बचाओ” आंदोलन ने पकड़ा जोर, ग्रामीणों ने चार शिक्षकों को स्कूल में किया बंद
Image

“स्कूल बचाओ” आंदोलन ने पकड़ा जोर, ग्रामीणों ने चार शिक्षकों को स्कूल में किया बंद

हिन्दुस्तान मिरर | 3 जुलाई 2025

📍अलीगढ़ |
अलीगढ़ जनपद के जवां ब्लॉक स्थित मदनगढ़ी गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने स्कूल विलय के विरोध में चार शिक्षकों को स्कूल कक्ष में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। यह अभूतपूर्व घटनाक्रम सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ और ग्रामीणों ने चार घंटे तक शिक्षकों को स्कूल भवन में बंधक बनाए रखा।

स्कूल में ताला, शिक्षक बने बंदी

बुधवार सुबह मदनगढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने जब स्कूल खोला तो बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें दूसरे स्कूल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल विलय के फैसले से नाराज़ ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक मेहरोज़ बेगम, सहायक अध्यापक आकृति, भगेन्द्र सिंह, व शिक्षा मित्र कुमकुम व जसवंत को एक कक्षा में बंद कर ताला लगा दिया।

छात्रों की संख्या घटी, इसलिए हुआ विलय

बीएसए कार्यालय के अनुसार, मदनगढ़ी प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या बहुत कम थी, जिससे स्कूल को पास के विद्यालय में विलय करने का निर्णय लिया गया। पर ग्रामीणों का कहना है कि जिस विद्यालय में बच्चों को भेजा जा रहा है, वह दो किलोमीटर दूर है और वहां मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष

गांव वालों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की माँग की, लेकिन किसी ने पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। शिक्षकों की रिहाई तब हो सकी जब ग्रामीणों ने करीब चार घंटे बाद ताला खोला। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा, पर मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अन्य गांवों में भी उबाल, गंगीरी और नगला सीर में प्रदर्शन

मदनगढ़ी ही नहीं, गंगीरी ब्लॉक के सीर गांव में भी ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के विलय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्कूल में विलय किया गया है, वहाँ बच्चों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है। नगला सीर गांव में भी इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे।

अधिकारी बोले – शिक्षक बंधक बनाना उचित नहीं

जवां के एबीएसए सुनील मुद्गल ने कहा कि बच्चों की संख्या कम होने के कारण स्कूल का विलय किया गया है। शिक्षकों को बंधक बनाना पूरी तरह अनुचित है। जल्द ही ग्रामीणों से बातचीत की जाएगी ताकि मामले को शांतिपूर्वक सुलझाया जा सके।

निरीक्षण में कई स्कूलों में स्टाफ अनुपस्थित

इसी दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों ने बुधवार को टास्क फोर्स के साथ कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में करहला स्थित स्कूल में शिक्षा मित्र सुमन कुमारी और राकेश कुमार, नगला रामपुर में सहायक अध्यापक वैशाली श्रीवास्तव, मंडला में हेड मास्टर मंजू सिंह, बूढ़ा किशनगढ़ी में अनुदेशक यामिनी अग्रवाल, खान आलमपुर में विपिन भारती व लधौआ में शिक्षा मित्र पवित्रा वाष्णेय अनुपस्थित मिले। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *