• Home
  • अलीगढ
  • आरएसएस विभाग सेवा प्रमुख मनवीर की तबीयत में सुधार, जल्द मिल सकता है डिस्चार्ज
Image

आरएसएस विभाग सेवा प्रमुख मनवीर की तबीयत में सुधार, जल्द मिल सकता है डिस्चार्ज

हिन्दुस्तान मिरर | 3 जुलाई 2025

अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग सेवा प्रमुख मनवीर की तबीयत में अब लगातार सुधार हो रहा है। मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार करते हुए उनके दिल की एंजियोप्लास्टी कर दो स्टंट डाले।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात मनवीर मथुरा रोड स्थित सिंघारपुर गांव के केशव सेवा धाम में बैठकी में शामिल थे। रात करीब 11 बजे अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्थिति को गंभीर समझते हुए उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया।

हॉस्पिटल के प्रबंधक सुमित सर्राफ ने बताया कि समय पर इलाज शुरू हो जाने के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ है। बुधवार तक उनकी सभी जरूरी जांचें पूरी कर ली गई थीं और यदि स्वास्थ्य इसी तरह बेहतर बना रहा, तो गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

मनवीर के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद संघ के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व स्वयंसेवक अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल परिसर में उन्हें देखने वालों की भीड़ बनी रही।

डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम की सलाह दी है और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है। संघ और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहने वाले मनवीर को लेकर कार्यकर्ताओं और अनुयायियों में चिंता देखी गई, लेकिन अब उनके स्वस्थ होने की खबर से सभी ने राहत की

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *