• Home
  • अलीगढ
  • अमरनाथ यात्रा में पहली बार सेवा करेंगे एएमयू के नर्सिंग अफसर
Image

अमरनाथ यात्रा में पहली बार सेवा करेंगे एएमयू के नर्सिंग अफसर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 8 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज से पहली बार एक नर्सिंग अधिकारी को श्री अमरनाथ यात्रा 2025 में चिकित्सा सेवा देने के लिए नामित किया गया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ट्रॉमा आईसीयू, जेएनएमसीएच में कार्यरत सम्पत राज को इस यात्रा के दौरान चिकित्सकीय सेवाएं देने के लिए चुना गया है।

सम्पत राज को बालटाल मार्ग से यात्रा करने वाले दूसरे दल के साथ तैनात किया जाएगा। उन्हें गहन चिकित्सा, आपातकालीन सेवाएं और जीवन रक्षक तकनीकों में विशेष दक्षता प्राप्त है। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में काम करने का उनका पूर्व अनुभव अमरनाथ यात्रा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

अमरनाथ यात्रा एक अत्यंत पवित्र और राष्ट्रीय महत्व की तीर्थ यात्रा है, जिसमें इस बार एएमयू की चिकित्सा सेवा का योगदान एक गौरवपूर्ण पहल है।

Releated Posts

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद: भारत में लॉन्च हुई 2.15 लाख रुपये की टैनस्ट्राइव दवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : RET जीन म्यूटेशन वाले मरीजों के लिए लक्षित उपचार, विशेषज्ञों ने बताया आधुनिक कैंसर…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

2027 के रण की तैयारी: भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, ओबीसी नेताओं को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

छह महीने बाद पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और अनुकल्प मिश्रा समेत 8 पर FIR, ट्रस्ट ने खुद दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एसआईटी रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू हुई पूछताछ…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top