• Home
  • अलीगढ
  • परिवहन विभाग की कार्रवाई: अब तक 122 वाहनों की जांच, 15 वाहन चालान, 3 सीज
Image

परिवहन विभाग की कार्रवाई: अब तक 122 वाहनों की जांच, 15 वाहन चालान, 3 सीज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 03 जुलाई 2025:
जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक 122 वाहनों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान 14 वाहन मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी दीपक शाह ने बताया कि जिले में कुल 1072 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। जांच के दौरान नियमों का पालन न करने पर 15 वाहनों का चालान, 3 वाहनों को सीज, और ₹11,000 का शमन शुल्क वसूला गया है।

गुरुवार को सहायक परिवहन अधिकारी प्रवेश कुमार, यात्रीकर अधिकारी डॉ. ज्योति मिश्रा और मथुरा प्रसाद ने संत फिदेलिस स्कूल में जांच अभियान चलाया। इसमें 3 वाहन परमिट एवं फिटनेस समाप्त होने के कारण जब्त किए गए, जबकि 8 वाहनों का चालान किया गया।

वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि फिटनेस व आवश्यक कागजात अधूरे वाहनों का स्कूली बच्चों के लिए प्रयोग न किया जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर स्कूली बच्चों और चालकों को जागरूक भी किया गया।

इगलास क्षेत्र में भी जांच अभियान जारी रहा। संभागीय निरीक्षक चम्पालाल और अनुराग सिंह वर्मा द्वारा 10 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 6 की फिटनेस समाप्त पाई गई। इसके अलावा 4 वाहन संचालन योग्य नहीं पाए गए, जिन्हें स्कूल प्रबंधन द्वारा पंजीयन निरस्त कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह विशेष अभियान 15 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा, जिसके तहत जिले के सभी स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी।

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *