• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में लिव-इन में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या, साथी युवक फरार
Image

अलीगढ़ में लिव-इन में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या, साथी युवक फरार

हिन्दुस्तान मिरर | 4 जुलाई 2025,अलीगढ़:

अलीगढ़: महुआखेड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र के शिकारपुर अड्डा निवासी ज्योति के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से बघेल नगर निवासी तोताराम बघेल के मकान में कृष्णा नामक युवक के साथ किराए पर रह रही थीं। गुरुवार सुबह मकान मालिक को कमरे में उसका शव मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को युवती की दाहिनी आंख, होठ और चेहरे पर चोट के स्पष्ट निशान मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि युवती के साथ पहले मारपीट हुई और फिर गले में रस्सी का निशान मिला है, जिससे उसकी हत्या की गई।

महुआखेड़ा थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का साथी युवक कृष्णा घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मृतका के परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था, लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण प्रशासन की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसीएम-2 और तहसीलदार की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

बताया जा रहा है कि ज्योति पूर्व में गांधी पार्क क्षेत्र के गौरव नामक युवक के साथ भी लिव-इन में रह चुकी थीं, लेकिन आपसी विवाद के कारण वे अलग हो गए थे। फिलहाल मृतका के परिवार की ओर से कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। यदि तहरीर मिलती है तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच तेज़ कर दी है। फिलहाल युवक कृष्णा की गिरफ्तारी इस मामले में अहम कड़ी साबित हो सकती है

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, अब आगे क्या होगा?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा,…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी के सामने इतिहास रचने का मौका, डेब्यू करते ही टूट सकते हैं भारत के 5 बड़े रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज से आयरलैंड के…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top