• Home
  • बुलंदशहर
  • बुलंदशहर: भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, वीडियो वायरल
Image

बुलंदशहर: भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, वीडियो वायरल

बुलंदशहर: भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, वीडियो वायरल

बुलंदशहर जनपद में शुक्रवार शाम एक बड़ा मामला सामने आया, जब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक महिला के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। यह घटना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान के पास की है।

गांव वालों ने काफी देर तक खड़ी एक संदिग्ध कार देखकर पास जाकर जांच की, जहां राहुल वाल्मीकि एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। लोगों ने जब मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाना शुरू किया तो भाजपा नेता गिड़गिड़ाने लगे और पैर पकड़कर माफी मांगते नजर आए। वहीं, साथ में मौजूद महिला, जो शादीशुदा बताई जा रही है, चेहरा छिपाती रही।

मौके पर ग्राम प्रधान उमेश भी पहुंचे, जिन्होंने पुष्टि की कि कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए व्यक्ति भाजपा के नेता राहुल वाल्मीकि ही हैं। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया और वायरल हो गया, जिसके बाद भाजपा ने राहुल वाल्मीकि को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया।

फिलहाल राहुल वाल्मीकि फरार बताया जा रहा है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

बुलंदशहर में सिपाही ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, ऑडियो में छुट्टी न मिलने और प्रताड़ना के लगाए आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :25 वर्षीय सिपाही सुधीर ठाकुर ने मौत से पहले रिकॉर्ड किए ऑडियो में चौकी प्रभारी…

ByByHindustan Mirror News Jul 17, 2026

बुलंदशहर में पैसों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निजामपुर गांव में दो गुट आमने-सामने, एक की गोली से और दूसरे की गाड़ी…

ByByHindustan Mirror News Jul 15, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुई युवती

बुलंदशहर:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक का रचा नाटक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *