• Home
  • Delhi
  • भारत अंडर-19 का इंग्लैंड दौरा: यूथ टेस्ट में शानदार शुरुआत, वनडे सीरीज भी रही भारत के नाम
Image

भारत अंडर-19 का इंग्लैंड दौरा: यूथ टेस्ट में शानदार शुरुआत, वनडे सीरीज भी रही भारत के नाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 13 जुलाई 2025

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वह दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकेनहैम में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 540 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने ‘बैजबॉल’ अंदाज़ में आक्रामक बल्लेबाज़ी की, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर शुरू से ही दबाव बना रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारत की टीम ने पहले दिन ही 450 रन तक पहुंचकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 102 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ों ने भी जबरदस्त योगदान दिया। अभिज्ञान कुंडू ने 90 रन, राहुल कुमार ने 85, आरएस अंबरीश ने 70 और विहान मल्होत्रा ने 67 रन बनाए। कुल मिलाकर भारत ने 112.5 ओवर में 72 चौके और 8 छक्कों की मदद से 540 रन बनाए। खास बात यह रही कि टीम ने 500 रन का आंकड़ा केवल 100 ओवर में ही पार कर लिया।

हालांकि, वनडे सीरीज में भी भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा था। भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए 5 वनडे मैचों की सीरीज को भारत ने 3-2 से अपने नाम किया। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक शतक लगाया और हर मैच में 30 या उससे अधिक रन बनाए। हालांकि टेस्ट की पहली पारी में वह केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए।

कुल मिलाकर, भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड दौरे की शानदार शुरुआत की है और युवाओं के प्रदर्शन ने भविष्य की उम्मीदें जगा दी हैं।

Releated Posts

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *