Image

“मथुरा: नागिन के ‘बदले’ से युवक की मौत ! दो अन्य घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:14 जुलाई 2025

मथुरा, यूपी।
मथुरा जनपद के महावन तहसील अंतर्गत सिहोरा गांव में नागिन के हमले से एक युवक की मौत और दो अन्य लोगों के घायल होने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीण इस घटना को एक नागिन की “बदले की कार्रवाई” मान रहे हैं, जिससे भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

नामकरण संस्कार में मारे गए नाग के बाद शुरू हुई घटनाएं
जानकारी के अनुसार, सिहोरा निवासी मनोज के घर 2 जुलाई को बेटी का नामकरण संस्कार था, जिसमें उसका साला हाथरस से आया था। कार्यक्रम के दौरान एक काला नाग दिखाई दिया जिसे लाठी से मार डाला गया। इसके कुछ दिन बाद गांववालों ने एक काली नागिन को घर के आसपास घूमते देखा, लेकिन इसे हल्के में ले लिया गया।

नागिन के डसने से मनोज की मौत
घटना के अनुसार, 10 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे मनोज को नागिन ने डस लिया। पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और झाड़-फूंक का सहारा लिया गया, लेकिन तब तक मनोज की हालत बिगड़ चुकी थी। उसे मथुरा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर किया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

दो दिन बाद फिर से हमला, दो और लोग घायल
मनोज की मौत के दो दिन बाद उसका जीजा दिनेश और बड़ा भाई पप्पू एक ही कमरे में सो रहे थे, जब नागिन ने दोनों को डस लिया। इस हमले से गांव में दोबारा अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर नागिन को लाठी-डंडों से मार डाला और झाड़-फूंक कराते हुए दोनों घायलों का इलाज कराया।

गांव में भय का माहौल
लगातार हो रही घटनाओं से सिहोरा गांव में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण अब इसे सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि “बदले की कहानी” मान रहे हैं, जो अंधविश्वास और दहशत को और गहरा कर रही है।

Releated Posts

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *