• Home
  • UP
  • अलीगढ़:बीएसए पर गंभीर आरोप, मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश
Image

अलीगढ़:बीएसए पर गंभीर आरोप, मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18 जुलाई 2025
शिक्षक संघ ने 27 बिंदुओं में लगाए घोटालों के आरोप

अलीगढ़,
बेसिक शिक्षा विभाग में लगातार सामने आ रहे घपले-घोटालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री के गृह जनपद अलीगढ़ का है, जहां जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राकेश कुमार सिंह के खिलाफ मंडलायुक्त को 27 बिंदुओं में गंभीर आरोपों वाला शिकायती पत्र सौंपा है।

शिकायत पत्र में शिक्षक संघ ने बीएसए पर पद के दुरुपयोग, मनमाने ढंग से अध्यापकों की संबद्धता, रोस्टर के बिना पदोन्नति, निर्माण सामग्री की खरीद में धांधली, कार्यालय में सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता और पाठ्यपुस्तकों के वितरण में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही विभागीय मदों के लेखा-जोखा की जांच की मांग की गई है।

शिकायत पत्र जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ और महामंत्री इंद्रजीत सिंह की ओर से दिया गया। मंडलायुक्त ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन को जांच के निर्देश देते हुए बिंदुवार आख्या तलब की है।

बीएसए राकेश कुमार सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाने वाले शिक्षकों पर पलटवार करते हुए कहा कि ये शिक्षक खुद ही स्कूल नहीं जाते हैं और इनके खिलाफ विभागीय नोटिस भी जारी किए गए हैं।

फिलहाल मंडलायुक्त के आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। शिक्षक संघ जहां न्यायिक जांच की मांग पर अड़ा है, वहीं बीएसए अपनी सफाई में लगातार पक्ष रख रहे हैं। अब जांच रिपोर्ट से ही तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *