• Home
  • अलीगढ
  • दारोगा और एसडीओ पर घूस के लिए क्यूआर कोड भेजने का आरोप, ऑडियो वायरल
Image

दारोगा और एसडीओ पर घूस के लिए क्यूआर कोड भेजने का आरोप, ऑडियो वायरल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:25 जुलाई 2025

अलीगढ़, 25 जुलाई — जिले के लोधा क्षेत्र के नदरोई गांव में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस टीम के दारोगा और एसडीओ ने बिजली चोरी पकड़ने के बाद कार्रवाई से बचाने के लिए घूस की मांग की और इसके लिए क्यूआर कोड तक भेजा गया।

पांच दिन पहले विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने गांव में छापा मारा था। कई घरों में बिजली चोरी और ओवरलोडिंग पकड़ी गई थी। लेकिन पीड़ित रामगोपाल उपाध्याय ने शिकायत करते हुए बताया कि जिनके यहां सबसे ज्यादा गड़बड़ी थी, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा विजिलेंस के दारोगा और एसडीओ ने उनसे ₹5,000 और ₹6,000 की मांग की। इतना ही नहीं, घूस की रकम लेने के लिए क्यूआर कोड भी भेजा गया, जिसका ऑडियो क्लिप अब वायरल हो रहा है।

रामगोपाल ने इस मामले की शिकायत बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल से की है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

ग्रामीणों में इस खुलासे के बाद आक्रोश है। लोगों ने विजिलेंस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अगर आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह मामला यूपी बिजली विभाग के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *