• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू में फ्रेंच के तीन छात्रों ने यूजीसी नेट एवं जेआरएफ में सफलता हासिल की
Image

एएमयू में फ्रेंच के तीन छात्रों ने यूजीसी नेट एवं जेआरएफ में सफलता हासिल की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 25 जुलाई 2025

अलीगढ़, 25 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विदेशी भाषाओं विभाग के फ्रेंच अनुभाग के तीन छात्रों ने प्रतिष्ठित यूजीसी नेट एवं जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग का नाम रोशन किया है।

सुहैब खान और मोहम्मद अहमद जो फ्रेंच शिक्षक डॉ. सावन कुमार सिंह के निर्देशन में पीएच.डी. शोधार्थी हैं, ने क्रमशः यूजीसी नेट-जेआरएफ और यूजीसी नेट परीक्षा पास की है।

इसके अतिरिक्त, एम.ए. फ्रेंच तृतीय सेमेस्टर के छात्र अब्दुल रहमान ने भी यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विभागाध्यक्ष प्रो. आफताब आलम ने छात्रों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध पर केंद्रित दृष्टिकोण का प्रमाण भी है।

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *