• Home
  • Uncategorized
  • एएमयू के केमिस्ट्री विभाग में एमएससी छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Image

एएमयू के केमिस्ट्री विभाग में एमएससी छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 31 जुलाई 2025

अलीगढ़, 30 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अप्लाइड केमिस्ट्री विभाग में एमएससी पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के नए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद अरसलान ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. रईस अहमद ने स्वागत भाषण देते हुए छात्रों को नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। प्रो. शहाबुद्दीन ने शिक्षा और उद्योग के बीच की संबंधों को मज़बूत करने पर बल दिया।

कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. इनामुद्दीन ने अनुशासन के महत्व को समझाया, जबकि डॉ. मुशीर अहमद ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा बताई। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. यासिर अजीम ने कौशल विकास और करियर अवसरों पर चर्चा की।

डॉ. फरमान अली ने छात्रों को विभागीय पुस्तकालय की सुविधाओं से अवगत कराया, जबकि डॉ. ऐमन अहमद ने कैंपस सुरक्षा और एंटी-रैगिंग नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन डॉ. मुसर्रत परवीन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Releated Posts

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top