• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों को बनाया साथी, सफाई अभियान में मांगा सहयोग
Image

अलीगढ़: नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों को बनाया साथी, सफाई अभियान में मांगा सहयोग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2अगस्त 2025

अलीगढ़, वार्ड 15 – शनिवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 15 के गूलर रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सफाई कर्मचारियों के ‘हमदर्द’ और ‘साथी’ के रूप में नजर आए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए उनका सहयोग मांगा।


“आप मेरे साथी हैं”: नगर आयुक्त का भावुक संबोधन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा, “स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़ सिर्फ नगर निगम का नहीं, हम सबका सपना है। आप सब मेरे दोस्त हैं। आपके बिना सफाई व्यवस्था अधूरी है।” उन्होंने सफाई मित्रों से हाथ मिलाते हुए उन्हें शहर की सफाई का असली नायक बताया।

उनकी इस अपील के बाद सभी 28 सफाई कर्मचारियों ने समर्पण भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

गूलर रोड से खैर रोड तक वर्षों पुरानी नाले की सफाई शुरू

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गली नंबर 1 से होकर नगला मसानी-खैर रोड जाने वाले जाम नाले तक पहुँचे। स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी शिकायत पर उन्होंने तत्काल सफाई के निर्देश दिए। शनिवार से युद्ध स्तर पर नाले की तली झाड़ और गहराई से सफाई का काम शुरू कर दिया गया।

नगर निगम की ‘नाला गैंग’ की कार्यवाही का जायजा लेने खुद नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की सराहना की।


अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी, नहीं होगी वेतन कटौती

निरीक्षण के दौरान सुखमा कंपनी के कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई, लेकिन सजा के बजाय सुधार का अवसर देने की बात कही। उन्होंने कहा, “अगर सुधार नहीं हुआ तो अगली बार सख्त कार्रवाई तय है।” सभी अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


सफाई मित्रों के लिए बनेंगे विशेष हाजिरी स्थल

नगर आयुक्त ने घोषणा की कि जल्द ही हर बीट पर सफाई मित्रों के लिए हाजिरी स्थल बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर पेयजल, विश्राम और छाया की समुचित व्यवस्था होगी, जिससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।


जनता से स्वच्छता में सहयोग की अपील

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात की और स्वच्छता में सहयोग की अपील की। उन्होंने घरों-दुकानों में दो डस्टबिन रखने, कचरा नाली या खाली प्लॉट में न डालने की सलाह दी। कई जगहों पर कचरे से भरे खाली प्लॉट देखकर उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक को नोटिस जारी करने और मालिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस निरीक्षण दौरे में नगर आयुक्त के साथ स्वच्छता निरीक्षक रामजीलाल, स्टेनो शदेश दीपक, मीडिया सहायक अहसन रब और अर्बन कंपनी के हेड एहसान सैफी मौजूद रहे।


“स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है”: नगर आयुक्त

अंत में नगर आयुक्त ने कहा, “शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी साझी जिम्मेदारी है। अगर सफाई कर्मी और जनता दोनों साथ चलें तो स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़ का सपना जल्द साकार होगा।”

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *