• Home
  • Delhi
  • डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की धमकी से लिया यू-टर्न, बोले– “100% टैरिफ का कभी नहीं कहा
Image

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की धमकी से लिया यू-टर्न, बोले– “100% टैरिफ का कभी नहीं कहा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के बीच तेल व्यापार को लेकर पहले दिए गए बयान से पलटी मार ली है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की बात नहीं की थी।

दरअसल, ट्रंप ने पहले चेतावनी दी थी कि यदि कोई देश रूस से व्यापार करता है, तो अमेरिका उस पर कड़ा टैरिफ लगाएगा। इस टिप्पणी को भारत के रूस से तेल खरीदने के संदर्भ में देखा जा रहा था। हालांकि अब ट्रंप ने कहा कि “हमने टैरिफ का कोई प्रतिशत तय नहीं किया था, न ही 100 फीसदी कहा था।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिका रूस के साथ व्यापार करने वालों पर कुछ न कुछ शुल्क ज़रूर लगाएगा, लेकिन उसका स्तर 100% नहीं होगा।

प्रेस वार्ता में जब भारत और रूस के बीच तेल व्यापार पर सवाल हुआ, तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है और उन्होंने इसे अमेरिका की नीति से जोड़ने से इनकार किया। भारत की उस टिप्पणी पर भी उन्होंने जवाब दिया, जिसमें भारत ने स्वतंत्र रूप से रूस और अमेरिका दोनों से व्यापार जारी रखने की बात कही थी।

ट्रंप के इस यू-टर्न से स्पष्ट है कि अमेरिकी नीतियां चुनावी माहौल और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच लचीलापन दिखा रही हैं।

Releated Posts

‘महामानव’ बनने की राह पर AI! एलन मस्क ने 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : डिजिटल दुनिया में इंसानों से आगे निकल सकता है AI, मस्क ने एआई एजेंट्स…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भारत के DNA में एकता और विविधता, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित, बोले- विविधता का जश्न मनाया…

ByByHindustan Mirror News Aug 30, 2026

विदेशों में RSS का नेटवर्क बढ़ाने की नई रणनीति, प्रवासी भारतीयों से संपर्क पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भागवत की अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन यात्रा के जरिए संवाद बढ़ाने की कवायद राष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

दिल्ली-NCR में आज से महंगी CNG, ₹3.89 प्रति किलो बढ़े दाम

सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू; नोएडा-गाजियाबाद में CNG ₹95.59 प्रति किलो, LNG की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *