• Home
  • Delhi
  • आज होगा फैसला लोन की EMI घटेगी या नहीं
Image

आज होगा फैसला लोन की EMI घटेगी या नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

RBI MPC बैठक आज: रेपो रेट पर फैसला तय करेगा लोन की EMI घटेगी या नहीं

नई दिल्ली, 6 अगस्त 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) आज रेपो रेट पर अपना अहम फैसला सुनाएगी, जिससे होम और कार लोन जैसी ईएमआई पर असर पड़ सकता है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के फैसलों की घोषणा करेंगे।

पिछली बैठक में एमपीसी ने रेपो रेट में 50 आधार अंकों की कटौती की थी, जिससे यह घटकर 5.50% हो गया था। इस बार फैसले की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर बाहरी दबाव बढ़ गया है।

Money control द्वारा कराए गए पोल में अधिकांश बैंकर्स, अर्थशास्त्रियों और फंड मैनेजर्स ने अनुमान जताया है कि इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई की नीति “न्यूट्रल” बनी रह सकती है और उसका रुख सतर्क लेकिन नरम रहेगा।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ के कारण भारत की GDP पर 20-30 बेसिस प्वाइंट का असर हो सकता है। ऐसे में आरबीआई “वेट एंड वॉच” की रणनीति अपनाते हुए नीतिगत दरों में फिलहाल स्थिरता बनाए रख सकता है। अब सभी की निगाहें सुबह 10 बजे के ऐलान पर टिकी हैं।

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *