• Home
  • Delhi
  • दिल्ली: साधु के वेश में आया पति बना हैवान, 10 साल बाद पत्नी की हथौड़े से हत्या कर फरार
Image

दिल्ली: साधु के वेश में आया पति बना हैवान, 10 साल बाद पत्नी की हथौड़े से हत्या कर फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दक्षिण दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, नेब सराय इलाके में बुधवार सुबह का मामला

दिल्ली के नेब सराय इलाके में बुधवार (6 अगस्त) तड़के एक खौफनाक घटना सामने आई, जहां एक साधु के वेश में आया व्यक्ति अपनी ही पत्नी की हथौड़े से हत्या कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान प्रमोद झा उर्फ पप्पू (60) के रूप में हुई है, जो बिहार के मुंगेर जिले का निवासी है। मृतका किरण झा (50) बीते 10 वर्षों से अपने पति से अलग अपने बेटे, बहू और नातिन के साथ दिल्ली में रह रही थीं।

साधु का वेश धरकर पहुंचा आरोपी, सोती पत्नी पर किया हमला

प्रमोद झा 1 अगस्त को बिहार से साधु की वेशभूषा में दिल्ली आया ताकि किसी को शक न हो और वह घर में घुस सके। उसने रात के समय सोती हुई पत्नी पर हथौड़े से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। यह पूरी वारदात बुधवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब बहू कमल झा ने किरण को खून से लथपथ हालत में कमरे में पाया।

घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी ने छोड़ा था साथ

किरण अपने पति की वर्षों से हो रही घरेलू हिंसा से परेशान होकर बेटे दुर्गेश, बहू और नातिन के साथ अलग रह रही थीं। बेटा दुर्गेश इस समय बिहार के दरभंगा में एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। प्रमोद झा के पास अब कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं था और उसने अपनी पुश्तैनी ज़मीन भी बेच दी थी। वह चाहता था कि उसकी पत्नी उसके साथ वापस बिहार लौटे और कमाई में मदद करे, लेकिन किरण इसके लिए तैयार नहीं हुईं।

दो महीने पहले दिखाया था सुधरने का नाटक

परिवार की बेटी रोमा ने पुलिस को बताया कि पिता हमेशा मां के साथ मारपीट करता था। दो महीने पहले जब परिवार किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने बिहार गया था, तब प्रमोद ने हिंसा छोड़ने का नाटक किया और दिखाया कि वह बदल गया है। लेकिन यह सब एक साजिश का हिस्सा था।

हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह रात 12:50 बजे कपड़े बदलकर निकलते हुए दिखाई दिया। कमरे से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित कई स्थानों पर दबिश दे रही है।

पूर्व नियोजित थी यह हत्या, पुलिस की जांच में खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में साफ हो गया है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी। प्रमोद झा ने लगभग 10 साल के अलगाव के बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

Releated Posts

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *