• Home
  • Delhi
  • राजनाथ सिंह का ट्रंप पर वार, बोले – कुछ लोग खुद को समझते हैं ‘दुनिया का बॉस’
Image

राजनाथ सिंह का ट्रंप पर वार, बोले – कुछ लोग खुद को समझते हैं ‘दुनिया का बॉस’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज-

रायसेन में पहली ग्रीनफील्ड रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन में देश की पहली ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण इकाई की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और इशारों-इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। हाल ही में ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बीच राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं और उन्हें भारत का विकास रास नहीं आ रहा है।

‘भारत की प्रगति से कुछ लोग खुश नहीं’
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले जब भारत के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बात होती थी तो लोग मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज पूरी दुनिया मान रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया में कुछ ताकतें यह चाहती हैं कि भारत में बने उत्पाद विदेशी उत्पादों से महंगे हो जाएं, ताकि वे वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा न कर सकें।

‘कोई ताकत भारत को नहीं रोक सकती’
रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि अब दुनिया की कोई ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि भारत का विकास कुछ देशों को अखर रहा है, लेकिन भारत अपनी गति से आगे बढ़ता रहेगा।

रक्षा उत्पादन में नई ऊंचाइयां
राजनाथ सिंह ने बताया कि 2014 में भारत का रक्षा निर्यात मात्र 600 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। भारत अब अपनी तकनीक से हथियार बना रहा है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट लक्ष्य है कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है, और इस दिशा में चमत्कारिक कार्य हो रहा है।

भारत अब शीर्ष 4 अर्थव्यवस्थाओं में
उन्होंने कहा कि धन-दौलत के मामले में भारत अब दुनिया के शीर्ष 4 देशों में शामिल हो गया है। जो लोग कभी भारत की आर्थिक प्रगति पर हंसते थे, आज वही इसकी सराहना कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने दोहराया कि भारत अब सामान्य देश नहीं रहा, बल्कि तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति है।

Releated Posts

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *