• Home
  • Delhi
  • ट्रम्प एवं पुतिन की मुलाकात होगी अलास्का में 15 अगस्त को
Image

ट्रम्प एवं पुतिन की मुलाकात होगी अलास्का में 15 अगस्त को

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

पुतिन ने गिरफ्तारी और सुरक्षा के भय के चलते मीटिंग को चुना अलास्का

वाशिंगटन: पिछले काफी दिनों से टाली जा रही रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की मीटिंग की तारीख तय हो गई है। खास बात तो यह है कि यह मीटिंग ना तो रूस में होगी और ना ही व्हाइट हाउस में होगी। यह रूस से महज चार किलो मीटर की दूर अलास्का में होंगी। अलास्का इस समय अमेरिका के अधीन हैं। हालांकि पहले यह रूस का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन 30 मार्च 1867 में रूस ने अलास्का को अमेरिका का बेच दिया था। दूसरी ओर अलास्का के चयन के पीछे मुख्य वजह पुतिन द्वारा खुद को गिरफ्तारी से बचाना हैं। उधर अलास्का के गवर्नर माइक डनलेबी ने कहा कि वह पुतिन और ट्रंप की अलास्का में होने वाली मीटिंग का स्वागत करते हैं।

दरअसल पिछले काफी समय ट्रम्प द्वारा पुतिन के साथ मुलाकात के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका मानना हैं कि इस मुलाकात में शायद रूस-यूक्रेन युद्ध बंदी को लेकर कोई रास्ता निकले। उधर इस समय पर 50 फीसदी टैरिफ को लेकर भारत ओर अमेरिका के बीच रिश्तों में खटास आ गई है। लेकिन इसी बीच भारत के अहम सहयोगी के रूप में उभर रहे रूस के मुखिया पुतिन और ट्रम्प के बीच अलास्का में 15 अगस्त को मुलाकात होना तय हो गया है। हालांकि इस मुलाकात के बाद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकेगा या नहीं, लेकिन इतना तय है कि पुतिन के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार नहीं लटक पाएगी।

पुतिन का जारी है आईसीसी कोर्ट से वारंट

दरअसल रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। आरोप है कि पुतिन ने यूक्रेन के बच्चों को अवैध रूप से रूस मंगवा लिया। आईसीसी के दुनिया भर में 124 सदस्य देश हैं। नियम हैं कि यदि आसीसी किसी का वारंट जारी करती है और वह व्यक्ति सदस्य देशों में पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार कर आईसीसी के मुख्यालय नीदरलैंड भेज दिया जाएगा।

अमेरिका नहीं है आईसीसी का सदस्य
क्योंकि अमेरिका आईसीसी का सदस्य नहीं हैं। इसलिए पुतिन के लिए अलास्का सबसे सुरक्षित स्थान माना जा रहा है।

गौरतलब है कि पुतिन जुलाई 25 में ब्राजील में हुए ब्रिक्स सम्मेलन और 2023 में दक्षिण अफ्रीका में हुए सम्मेलन में नहीं पहुंचे थे। क्योंकि ब्राजील और साउथ अफ्रीका दोनों देश आईसीसी के सदस्य हैं। इसलिए उन्होंने गिरफ्तारी के डर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दोनों देशों की कांग्रेस में भाग लिया था।

Releated Posts

4-5 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 2027 चुनावी तैयारियों का करेंगे मंथन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठकों का दौर; बूथ सशक्तीकरण और संगठन…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव: 6 नागा लोगों की हत्या के बाद NH-2 पर नाकेबंदी, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :न्याय की मांग को लेकर 28वें दिन भी जारी आर्थिक नाकेबंदी, हाईवे पर सुरक्षा कड़ी;…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

अंतिम समय का इंतजार न करें, समय पर ITR फाइल करें; जुर्माने से बचेंगे, मिलेंगे कई बड़े फायदे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :समय पर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने से लेट फीस, ब्याज और वित्तीय परेशानियों से…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

सरकारी स्कूलों में हिंदू प्रार्थनाएं अनिवार्य नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा— छात्रों को बाध्य नहीं किया जा सकता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : स्कूल शिक्षा विभाग के सर्कुलर को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top