• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: वृहद रोजगार मेला 27 अगस्त को अलीगढ़ में,लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक

अलीगढ़: वृहद रोजगार मेला 27 अगस्त को अलीगढ़ में,लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 22 अगस्त 2025 : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

10 कंपनियां लेंगी प्रतिभाग

सहायक निदेशक सेवायोजन डॉ. पीपीसी शर्मा ने बताया कि मेले में विजन इंडिया सर्विस नोएडा, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, पेटीएम नोएडा, ईएफएस प्रा.लि. सुडियाल अलीगढ़, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस देहरादून सहित कुल 10 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

विभिन्न पदों पर होगा चयन

सिक्योरिटी सर्विस, मार्केटिंग, अकाउंटेंट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज और टेलीकॉलर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। पंजीकृत अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में भाग ले पाएंगे। अभ्यर्थियों को पंजीयन कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल व छायाप्रति, फोटो आईडी, दो फोटो और रिज्यूमे साथ लाना होगा।

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ

डॉ. शर्मा ने बताया कि सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में रोजगार महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

पोर्टल से करें आवेदन

रोजगार महाकुंभ में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर ‘जॉबसीकर’ श्रेणी में पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अभ्यर्थी महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *