• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: गश्त पर निकले सब इंस्पेक्टर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी
Image

अलीगढ़: गश्त पर निकले सब इंस्पेक्टर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी

अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव जलोखरी में रविवार रात एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई। जानकारी के अनुसार, गश्त पर निकले सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार पर गांव के ही युवक ने जान से मारने की नीयत से अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे सब इंस्पेक्टर को निशाना बनाकर चलाई गई, लेकिन सौभाग्य से वे बाल-बाल बच गए। गोली उनकी बाइक में जाकर लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायरिंग करने वाला आरोपी भीष्म पाल उर्फ विकास मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तेजी से घेराबंदी शुरू की। वहीं उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार दबिश देकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

गांव जलोखरी में हुई इस वारदात ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। लोग यह सोचकर भयभीत हैं कि गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी पर ही हमला हो सकता है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गंभीरता से प्रयासरत है और घटनाक्रम पर आला अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *