• Home
  • UP
  • अलीगढ़ पुलिस ने 82 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Image

अलीगढ़ पुलिस ने 82 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

अलीगढ़। थाना गांधीपार्क क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हार्डवेयर कारोबारी शिवम मित्तल के घर हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 81 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन और अन्य सामान तथा 39,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस बड़ी सफलता की जानकारी एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने दी।

घटना 26/27 अगस्त की रात कोर्ट ऑफ वार्ड्स कंपाउंड, नियर कंपनी बाग स्थित शिवम मित्तल के बंद पड़े मकान में हुई थी। अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड ज्वेलरी, चांदी के बर्तन और नगदी चोरी कर ली थी, जिसकी कुल कीमत करीब 82 लाख रुपये आंकी गई। मामले में थाना गांधीपार्क पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी सिटी के निर्देशन में बनी संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से मामले का पर्दाफाश किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बबलू पठान पुत्र इनाम खां निवासी शाहकमाल रोड और संजय उर्फ सज्जन पुत्र हजारीलाल निवासी नगला मान सिंह, थाना गांधीपार्क के रूप में हुई है। बबलू पठान थाना क्वार्सी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और दोनों पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने वारदात से दो दिन पूर्व मकान की रेकी की थी। मौका पाकर रात करीब 1.15 बजे ताले तोड़कर घर में घुसे और ऊपर बने कमरों से आभूषण व नकदी चोरी की। वारदात के बाद वे सामान को छिपाकर मेरठ व मुरादाबाद पहुंचे।

29 अगस्त को पुलिस ने दोनों को सिंधौली मोड़ के पास खंडहर मकान से चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया है।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *