• Home
  • अलीगढ
  • गुरुग्राम में भीषण हादसा: अलीगढ़ की थार दुर्घटनाग्रस्त, पाँच की मौत, एक घायल
Image

गुरुग्राम में भीषण हादसा: अलीगढ़ की थार दुर्घटनाग्रस्त, पाँच की मौत, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार तड़के सुबह करीब 4:30 बजे अलीगढ़ नंबर (UP 81 CS 2319) की एक थार कार हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार थार दिल्ली से झाड़सा चौक के एग्जिट-9 से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार (करीब 100 किमी प्रति घंटा) में चल रही गाड़ी का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ने के बाद थार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह में से पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और दो युवक शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें एक युवती रायबरेली के जज की बेटी भी है, जिसकी पहचान की पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। एक गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। यह भीषण हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *