• Home
  • Delhi
  • चिराग पासवान बोले- ‘ना पद चाहिए, ना सीट, बस बिहार फर्स्ट’, सीट शेयरिंग पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
Image

चिराग पासवान बोले- ‘ना पद चाहिए, ना सीट, बस बिहार फर्स्ट’, सीट शेयरिंग पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी नाराजगी की खबरों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है—ना किसी पद की, ना किसी सीट की। उनकी एकमात्र मांग है कि “बिहार और बिहार की जनता को प्राथमिकता दी जाए।”

चिराग पासवान ने बुधवार (8 अक्टूबर) को पटना में कहा, “मैं न किसी से नाराज हूं, न किसी पद या सीट के लिए लड़ रहा हूं। बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है और सही समय पर सही फैसला लिया जाएगा। जो खबरें चल रही हैं, वो सब गलत हैं। मेरी सिर्फ एक मांग है—बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट।”

सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद जारी हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने पार्टी के लिए 15 सीटों की मांग रखी है, जबकि बीजेपी और जेडीयू 7-8 सीटों से ज्यादा देने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, चिराग पासवान के बारे में कहा जा रहा है कि वे लगभग 36 से 40 सीटों की मांग कर रहे हैं, जिस पर सहमति अभी नहीं बनी है।

इसी पेंच के बीच चिराग पासवान ने आज (9 अक्टूबर) दिल्ली में LJP (रामविलास) की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है, जिसमें सीट शेयरिंग, चुनावी रणनीति और गठबंधन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पासवान ने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ बिहार का विकास और जनता का हित

Releated Posts

शेख हसीना की वापसी का ऐलान: 663 मुकदमों और मौत की सजा के बीच क्यों लौटना चाहती हैं बांग्लादेश?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ढाका की सियासत में फिर हलचल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

दो खिताब, लेकिन तीन क्लीन स्वीप की टीस: गौतम गंभीर के दौर में टीम इंडिया का मिला-जुला सफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : टी20 में बुलंदी, टेस्ट और द्विपक्षीय सीरीज में कई ऐतिहासिक झटके नई दिल्ली। गौतम…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल में बढ़ेगी बारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में मानसून करेगा तेजी से प्रगति नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top