• Home
  • Delhi
  • रिलायंस-मेटा का संयुक्त एआई उद्यम: ₹855 करोड़ का निवेश, 70% हिस्सेदारी रिलायंस की
Image

रिलायंस-मेटा का संयुक्त एआई उद्यम: ₹855 करोड़ का निवेश, 70% हिस्सेदारी रिलायंस की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली, एजेंसी। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की सहयोगी कंपनी फेसबुक ओवरसीज के साथ मिलकर एक नई एआई कंपनी की स्थापना की है। इस नई कंपनी का नाम रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (REIL) रखा गया है। दोनों कंपनियां मिलकर इसमें शुरुआती ₹855 करोड़ का निवेश करेंगी।
इस साझेदारी में रिलायंस की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत और फेसबुक की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत होगी। यह उद्यम देश में एंटरप्राइज एआई सेवाओं के विकास, विपणन और वितरण पर केंद्रित रहेगा।

रिलायंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड ने 24 अक्तूबर 2025 को REIL का गठन किया था। कंपनी की ओर से बताया गया कि इसके गठन के लिए किसी सरकारी या नियामक मंजूरी की आवश्यकता नहीं थी।
यह साझेदारी भारत में तेजी से बढ़ते कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) क्षेत्र में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। रिलायंस की टेक्नोलॉजी और डेटा क्षमता के साथ फेसबुक का डिजिटल अनुभव जुड़ने से भारतीय बाजार में एआई आधारित समाधान, बिजनेस ऑटोमेशन और डेटा एनालिटिक्स के नए अवसर खुलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उद्यम भारत को वैश्विक एआई प्रतिस्पर्धा में मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

Releated Posts

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च, सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 25 जुलाई के आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने का दावा, इंडिया गेट से पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

आंध्र के नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के दो गुट भिड़े, लाठियों-चप्पलों से मारपीट

काकीनाडा। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मोबाइल फोन गुम होने से शुरू हुआ विवाद, नॉर्थ-ईस्ट और स्थानीय छात्रोंके बीच…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *