• Home
  • Delhi
  • प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में कहा – नक्सलवाद की जंजीरें टूट रही हैं, ‘संविधान का दिखावा करने वालों’ पर कसा तंज
Image

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में कहा – नक्सलवाद की जंजीरें टूट रही हैं, ‘संविधान का दिखावा करने वालों’ पर कसा तंज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नवा रायपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में माओवादी प्रभाव वाले जिलों की संख्या 125 से घटकर केवल तीन रह गई है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ और भारत का हर कोना माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “25 साल पहले जो बीज बोया गया था, वह अब विकास के वटवृक्ष में बदल गया है।” उन्होंने नक्सलवाद से पीड़ित आदिवासी इलाकों की दशा का जिक्र करते हुए कहा कि कभी सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों से वंचित ये क्षेत्र अब तेजी से विकास के रास्ते पर हैं।

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा, “जो लोग संविधान की किताब का दिखावा करते हैं और सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं, उन्होंने ही दशकों तक छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ अन्याय किया है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि माओवादी आतंक ने छत्तीसगढ़ को दशकों तक पीछे रखा, लेकिन 2014 के बाद सरकार ने इसे खत्म करने का संकल्प लिया और आज देश परिणाम देख रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बस्तर और कांकेर में सैकड़ों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। कई पर लाखों रुपये के इनाम थे।

पीएम मोदी ने बताया कि अब जिन इलाकों में कभी बम-बंदूक का डर था, वहां अब विकास की हवा बह रही है। बीजापुर के चिकपल्ली गांव में पहली बार बिजली पहुंची है और अबूझमाड़ के रेकावाया गांव में आजादी के बाद पहला स्कूल बन रहा है। उन्होंने कहा, “लाल झंडे की जगह अब तिरंगा शान से लहरा रहा है। बस्तर जैसे इलाकों में अब डर नहीं, उत्सव का माहौल है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद जैसी चुनौती के बावजूद छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति की है, और इसके खत्म होने के बाद राज्य की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह उनका समय है—“मोदी की गारंटी है कि आपके हर कदम और हर संकल्प के साथ मैं खड़ा हूं।”

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *