• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अजय राय ने बरेली में अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दिवंगत शिक्षक अजय अग्रवाल के परिजनों से मिले
Image

अजय राय ने बरेली में अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दिवंगत शिक्षक अजय अग्रवाल के परिजनों से मिले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने शनिवार को बरेली प्रवास के दौरान कोतवाली स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समानता और सामाजिक न्याय का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी पूरे देश का पथप्रदर्शन कर रहा है।

माल्यार्पण के बाद अजय राय हाल ही में दिवंगत हुए अध्यापक एवं एसआईआर में बीएलओ के रूप में तैनात रहे श्री अजय अग्रवाल के कर्मचारी नगर स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अजय अग्रवाल एक समर्पित शिक्षक और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे, जिनकी असमय मृत्यु बेहद दुखद है।

अजय राय ने सरकार से मांग की कि दिवंगत अजय अग्रवाल के पुत्र को संविदा अथवा सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि परिवार को आर्थिक स्थिरता मिल सके। साथ ही शोकग्रस्त परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की भी अपील की, जिससे इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।

दिवंगत शिक्षक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद अजय राय बरेली से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, निवर्तमान शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला, असलम चौधरी, फिरोज़ खान, अफसर खान, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, अयान खान, अवनीश चौबे और कादिर खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *