• Home
  • Delhi
  • बंगाल में हिंसा-भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता देगी जवाब, प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह
Image

बंगाल में हिंसा-भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता देगी जवाब, प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी मेजोरिटी और प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला।

बंगाल में भाजपा रचेगी इतिहास

अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए असंभव कुछ भी नहीं है। उन्होंने हरियाणा, असम और ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी इन राज्यों में भाजपा की सीटें गिनती की थीं, लेकिन आज वहां पूर्ण बहुमत की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में पहले भाजपा को तीन सीटें मिली थीं, फिर 77 सीटों तक पार्टी पहुंची और अब जनता पूरी तरह बदलाव के लिए तैयार है।

हिंसा और भ्रष्टाचार से त्रस्त है बंगाल

टीएमसी पर तीखा प्रहार करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में अगर कहीं सबसे ज्यादा राजनीतिक हिंसा और करप्शन है तो वह बंगाल है। टीएमसी के अत्याचारों से आम जनता परेशान हो चुकी है और यही आक्रोश चुनाव में दिखाई देगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले, देशभर का समर्थन

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एक परिवार की तरह है। बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं और इस बार जनता टीएमसी को करारा जवाब देगी।

तुष्टिकरण की राजनीति पर निशाना

अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक वर्ग को खुश करने के लिए सरकार आंखें मूंदे बैठी है, जिससे राज्य बर्बादी की ओर बढ़ रहा है।

विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी

छत्तीसगढ़ में खदानों और जंगल कटाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण संतुलित है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारना भी जरूरी है, क्योंकि राजस्व से ही सड़क, अस्पताल, स्कूल और पानी जैसी सुविधाएं संभव होंगी।

भाजपा के इन बयानों से साफ है कि पार्टी बंगाल को आगामी चुनाव का सबसे बड़ा रणक्षेत्र मान रही है और सत्ता परिवर्तन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

Releated Posts

चीन ने पकड़ ली थी खुफिया टीम, डोभाल को लगा करियर खत्म हो गया

गलत नक्शों के कारण सीमा की पहचान में हुई चूक, जांच में नहीं पाए गए जिम्मेदार; तिब्बती शेरपा…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

अजीत अगरकर का कार्यकाल क्यों नहीं बढ़ा? रोहित शर्मा विवाद से आगे भी हैं कई वजहें

BCCI और मुख्य चयनकर्ता के बीच मतभेद की चर्चा, VVS लक्ष्मण से तालमेल और खिलाड़ियों की फिटनेस भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण धमाका, 26 की मौत

कोहाट की ओल्ड पुलिस लाइन के पास हुआ विस्फोट, 15 पुलिसकर्मियों समेत 50 से अधिक घायल; मलबे में…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *