• Home
  • लखनऊ
  • युधिष्ठिर बस्ती, नवयुग शाखा में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
Image

युधिष्ठिर बस्ती, नवयुग शाखा में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
लखनऊ, 11 जनवरी 2026। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज युधिष्ठिर बस्ती, नवयुग सेवा समिति, गायत्री नगर (अंसल, सुशान्त गोल्फ सिटी) में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही और कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक तथा राष्ट्रीय चेतना का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य स्वामी कौशिक चैतन्य जी (चिन्मय मिशन, लखनऊ) ने अपने उद्बोधन में हिन्दू समाज में जागृति, आत्मबोध और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। उनके विचारों से उपस्थित जनसमूह में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना। विशिष्ट अतिथि पूज्यनीय अपरिमेय श्यामदास जी (इस्कान मन्दिर प्रमुख) ने श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों के माध्यम से समाज में एकता, समरसता और भेदभाव रहित जीवन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य वक्ता श्री युद्धवीर सिंह ने हिन्दू समाज को संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज विरोधी और आसुरी शक्तियों का सामना केवल संगठित एवं जागरूक समाज ही कर सकता है। उन्होंने संगठन के विस्तार और सामाजिक एकता को समय की आवश्यकता बताया।


सम्मेलन के अध्यक्ष श्री शिवम बरूनवाल (सीएमडी, नैचुरोपैथी एण्ड रिजॉर्ट इंडिया) ने अपने संबोधन में छुआछूत, ऊँच-नीच और जातिवादी मानसिकता को समाप्त कर समरस हिन्दू समाज के निर्माण पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक श्री कमलेश कुमार गुप्ता ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से उत्पन्न सामाजिक विघटन पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार को आत्मरक्षा, संस्कृति संरक्षण और सामूहिक उत्तरदायित्व के लिए सजग रहने का आह्वान किया।
राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख (पालक) डॉ. अनिता रानी गुप्ता ने “पंच परिवर्तन” विषय पर विचार रखते हुए पारिवारिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और संवैधानिक कर्तव्यों के पालन को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताया।
कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक श्री दौलत सिंह, गायत्री नगर संघचालक डॉ. देवेश कुमार गुप्त सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी के सहयोग से सम्मेलन भव्य एवं सफल रहा।

Releated Posts

‘सरकार की सोच वास्तव में गरीब व बहुजन … ‘ बसपा सुप्रीमों मायावती ने केंद्रीय बजट पर दी प्रतिक्रिया

लखनऊ। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:केंद्रीय बजट को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार पर…

ByByHindustan Mirror News Feb 1, 2026

योगी सरकार की नई पहल: एक फोन कॉल पर मिलेगी खेती से जुड़ी हर जानकारी, कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और…

ByByHindustan Mirror News Jan 29, 2026

सीएम योगी मंत्रिपरिषद बैठक में अजित पवार को श्रद्धांजलि, बारामती विमान दुर्घटना पर शोक प्रस्ताव पारित

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में महाराष्ट्र के उप…

ByByHindustan Mirror News Jan 29, 2026

तलाक की पोस्ट, गंभीर आरोप और हड़कंप! अपर्णा यादव बोलीं—हैक हुआ अकाउंट

अपर्णा यादव से तलाक की कथित पोस्ट पर सनसनी, इंस्टाग्राम हैक होने का दावा लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाजवादी…

ByByHindustan Mirror News Jan 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top