• Home
  • अलीगढ
  • ईट-राइट मेले का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिले प्रमाण पत्र
Image

ईट-राइट मेले का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिले प्रमाण पत्र

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: अलीगढ़, 27 मार्च 2025: केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय व फूड क्राफ्ट संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 27 मार्च को आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों के प्रति जागरूक करने के लिए वाकाथन निकाली गई, जिसमें विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जन, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट, आईटीआई व फूड क्राफ्ट संस्थान के छात्र शामिल हुए।

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर सभागार में ईट-राइट मेले के अंतर्गत सुरक्षित आहार, स्वास्थ्य का आधार विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अजय वर्धन आचार्य और सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. दीनानाथ यादव ने विषय पर प्रकाश डाला। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। फूड क्राफ्ट संस्थान के छात्रों ने स्वच्छता एवं शुद्ध आहार पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top