• Home
  • Delhi
  • युवराज सिंह ने बताया संन्यास का दर्द, सम्मान और खुशी की कमी बनी क्रिकेट छोड़ने की वजह
Image

युवराज सिंह ने बताया संन्यास का दर्द, सम्मान और खुशी की कमी बनी क्रिकेट छोड़ने की वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में खोले दिल के राज, 2019 वर्ल्डकप चयन न होने से टूटा मन

भोपाल। भारत को दो वर्ल्डकप जिताने वाले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने जून 2019 में अचानक क्रिकेट से संन्यास लेने की असली वजह का खुलासा किया है। सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने बताया कि उस समय न उन्हें खेल में खुशी मिल रही थी और न ही टीम मैनेजमेंट से वह सम्मान और सहयोग मिल रहा था, जिसके वे हकदार थे।

युवराज सिंह ने कहा कि जब खेल में आनंद ही खत्म हो जाए तो इंसान खुद से सवाल करने लगता है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थक चुके थे और लगातार दबाव में खेलना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा था।

खेल से खत्म हो गई थी खुशी

पॉडकास्ट में युवराज ने कहा, “मैं अपने खेल का आनंद नहीं ले पा रहा था। जब मजा ही नहीं आ रहा था तो खुद से सवाल करने लगा कि आखिर क्रिकेट क्यों खेल रहा हूं। सपोर्ट और सम्मान की कमी भी महसूस हो रही थी।”
उन्होंने आगे कहा कि जिस काम में खुशी न मिले, उससे चिपके रहना सही नहीं होता। यही सोच उनके संन्यास का बड़ा कारण बनी।

मानसिक और शारीरिक थकान बनी वजह

युवराज ने बताया कि वह खुद को लगातार साबित करने के दबाव में थे। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि मैं यह क्यों कर रहा हूं, क्या साबित करना है। मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर इससे ज्यादा नहीं कर सकता था। जिस दिन मैंने रुकने का फैसला किया, उसी दिन खुद को हल्का महसूस किया।”

2019 वर्ल्डकप चयन न होना बना टर्निंग पॉइंट

युवराज सिंह को उम्मीद थी कि उन्हें 2019 वनडे वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी, लेकिन चयन न होने से उन्हें गहरा आघात लगा। इसके बाद उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

शानदार रहा युवराज का करियर

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले। टेस्ट में 1900 रन, वनडे में 8701 रन और टी20 में 1177 रन उनके नाम हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम मौकों पर योगदान दिया, जिसमें टेस्ट में 9, वनडे में 111 और टी20 में 28 विकेट शामिल हैं।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *