• Home
  • Delhi
  • कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट
Image

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहीं
जबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम लोगों को राहत देने का दावा करने वाली बीमा कंपनियों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। सारे जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद अस्पतालों में कैशलेस इलाज से इनकार किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इलाज के बाद बिल सबमिट करने पर अलग–अलग तरह की खामियां निकालकर क्लेम को “नो क्लेम” घोषित कर दिया जा रहा है। इस स्थिति से परेशान बीमितों को मजबूरी में कंज्यूमर कोर्ट और बीमा लोकपाल का सहारा लेना पड़ रहा है।

हरियाणा निवासी अमन कुमार की शिकायत
ऐसा ही एक मामला हरियाणा निवासी अमन कुमार का सामने आया है, जिन्होंने बीमा लोकपाल में शिकायत दर्ज कराई है। अमन कुमार ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनी से स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ले रखी है और वे समय पर पॉलिसी का प्रीमियम भी लगातार जमा करते आ रहे हैं। बीमार होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

कैशलेस रिक्वेस्ट बिना कारण हुई रिजेक्ट
इलाज के दौरान अस्पताल की ओर से बीमा कंपनी को कैशलेस सुविधा के लिए मेल किया गया, लेकिन बीमा कंपनी ने बिना कोई स्पष्ट कारण बताए कैशलेस रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया। इसके चलते अमन कुमार को पूरा इलाज अपनी जेब से कराना पड़ा, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ा।

क्लेम नंबर मिलने के बाद भी भुगतान नहीं
इलाज पूरा होने के बाद अस्पताल से मिले सभी दस्तावेज बीमा कंपनी में जमा किए गए। कंपनी की ओर से क्लेम नंबर 225001927000 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद इलाज की राशि का भुगतान नहीं किया गया। बीमित लगातार कंपनी से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं।

भास्कर तक पहुंचाएं अपनी समस्या
बीमा कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। यदि स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी हो रही है, तो आप दैनिक भास्कर के मोबाइल नंबर 9425324184 और 9425357204 पर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर प्रमाण सहित अपनी बात रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

Releated Posts

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *