• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया बल: डीएम ने 18 नवीन एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
Image

अलीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया बल: डीएम ने 18 नवीन एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 अप्रैल: 2025: अलीगढ़,

अलीगढ़, : जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने 18 नवीन एम्बुलेंस को कलैक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित हैं और मरीजों को त्वरित सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगी।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि इन एम्बुलेंस के संचालन में पारदर्शिता, समयबद्धता और जनहित सर्वोपरि रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आमजन को अधिकतम लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने जानकारी दी कि जिले को 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत 18 नई एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं। ये वाहन उन एम्बुलेंस की जगह लाए गए हैं जिनकी निर्धारित सेवा अवधि समाप्त हो चुकी थी। नई एम्बुलेंस से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और आमजन को शीघ्र, सुलभ तथा प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

इस कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट राम शंकर, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, 102 सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक नेहाल राजा, प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद, ईएमई हिरदेश कुमार और प्रेमपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top