• Home
  • Delhi
  • 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया, NIA करेगी गिरफ्तारी
Image

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया, NIA करेगी गिरफ्तारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10अप्रैल: 2025,

नई दिल्ली:
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उतारा जाएगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है और SWAT कमांडो तैनात किए गए हैं।

एनआईए करेगी गिरफ्तारी और पूछताछ

भारत पहुंचने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) तहव्वुर राणा को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के संबंध में दर्ज अपने केस में औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी। इसके बाद उसे NIA मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां पहले उसका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। फिर उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

बुलेटप्रूफ गाड़ी में होगा ट्रांसपोर्टेशन

दिल्ली एयरपोर्ट से NIA मुख्यालय तक तहव्वुर राणा को कई लेयर की सुरक्षा में ले जाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और SWAT कमांडो सुरक्षा घेरे में रहेंगे। राणा को बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाया जाएगा और उसका काफिला दिल्ली पुलिस की कई गाड़ियों द्वारा एस्कॉर्ट किया जाएगा।

166 लोगों की गई थी जान

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई में ताज होटल, ओबेरॉय होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और एक यहूदी केंद्र समेत कई जगहों पर हमला किया था। इस हमले में छह अमेरिकियों सहित कुल 166 लोगों की जान गई थी।
इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इसी मामले में गिरफ्तार एकमात्र आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को नवंबर 2012 में पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गई थी।

हेडली का करीबी, लश्कर से संबंध

तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और अमेरिका में रह रहा था। वह अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। भारत लंबे समय से उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा था। राणा ने अमेरिका में सभी कानूनी विकल्प आजमाए, लेकिन अंततः उसे हर जगह से निराशा हाथ लगी।

Releated Posts

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *